Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरराष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले एक दिवसीय समीक्षा बैठक की 

राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले एक दिवसीय समीक्षा बैठक की 

जामताड़ा/चंदन सिंह 

जामताड़ा राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट के बैनर तले आज गुरुवार को एक दिवसीय समीक्षा बैठक प्रदेश कार्यालय जामताड़ा में आयोजित की गई। इस बैठक में ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सागिर खान, प्रदेश महासचिव मोहम्मद आलम व अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में शिरकत किया। जहां ट्रस्ट के दर्जनों सदस्य मौके पर मौजूद थे। वहीं मीडिया से बात करते हुवे प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी ने कहा कि मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की एक उद्देश्य है गरीबी की सेवा करना उनके अधिकारों को उनको दिलाना, बाल उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न, मजदूरों का उत्पीड़न से सम्बंधित किसी तरह की मामला हमलोगों के बीच आती है तो हमलोग संज्ञान लेकर उनको न्याय दिलाने का काम करते हैं। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सागिर खान ने शायराना अंदाज में मानव सेवा के बारे में बताया, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे झारखण्ड राज्य 24 जिला है सभी जिलों में मानवाधिकार की कार्यक्रम किया जायेगा और प्रदेश के सभी गांव, टोला में जाकर हमलोग गरीबों की सेवा व उनके अधिकार को दिलाने का काम करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments