विष्णुगढ़/जीवन सोनी : विष्णुगढ़ प्रखण्ड में आये दिन विष्णुगढ़-गोमियाँ मार्ग दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। वजहों में ड्रिंक एन्ड ड्राइव, कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाना, यातायात नियम का अनुपालन नही होना। आज करीब 04 बजे अपराह्न 07 मार्च 2024 को गरहमुर्गी में एक खड़ी बाइक में दूसरे बाइक ने टक्कर मार दी, खड़ी बाइक में बैठे राजेंद्र ठाकुर पिता स्व.बाजी ठाकुर उम्र 45 वर्ष अडवारा निवासी के पैर और हाथ में गंभीर चोट लगी वहीं दिलीप कुमार पिता स्व मथुरा मोदी उम्र 42 वर्ष बगोदर निवासी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरी बाइक में सवार तीन लोगों मे दो को सिर पर चोट आई। तीनो लोग कुसुम्भा से कोनार डैम जा रहे थे। चोटिल प्रकाश सिंह पिता अर्जुन सिंह कुसुम्भा निवासी उम्र 11 वर्ष एवम राजेश महतो पिता सोमर महतो उम्र 20 वर्ष गोरहर निवासी को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे की बात नही कही गई।
बताया जाता है, कि राजेंद्र ठाकुर अपने पुत्र की शादी का कार्ड बॉटने निकले थे और गरहमुर्गी के पास यह घटना घटी।
