Saturday, November 1, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Crime News : नौ दिन से गायब युवक का जंगल में...

Jharkhand Crime News : नौ दिन से गायब युवक का जंगल में लटका मिला शव; सुसाइड या मर्डर? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

कतरास : फुलवार निवासी प्रकाश रवानी के 25 वर्षीय पुत्र सुमित रवानी का शव मंगलवार दोपहर घर से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ के सहारे फंदा से लटकता मिला। उसकी मोटर साइकिल वहीं पड़ी हुई थी। पैंट की पाॅकेट में मोबाइल प्रतीत हो रहा था, लेकिन शव की स्थिति काफी खराब होने के चलते पाॅकेट की तलाशी नहीं हो सकी। वह नौ दिन से गायब था।

जंगल में लकड़ी लेने जाने वालों की पड़ी नजर

सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस ने सुमित के पिता प्रकाश का बयान अंकित किया।

प्रकाश ने बताया कि पिछले नौ दिन से उनका पुत्र गायब था। जंगल में लकड़ी लाने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद दिन करीब 12 बजे उनके छोटे पुत्र को जानकारी मिली कि जंगल में शव पड़ा हुआ है। इसके बाद सभी वहां गए।

तीन महीने पहले भी गायब हुआ था सुमित

उन्होंने कहा कि तीन माह पूर्व भी वह गायब हुआ था, लेकिन दो दिन के बाद वापस चला आया था। इसके चलते यह संभावना थी कि इस बार भी वह वापस आ जाएगा। इसलिए उसके गायब होने की सूचना थाने में नहीं दी थी। घर से जंगल की दूरी करीब एक किलोमीटर है। सुमित ट्रैक्टर का संचालन करता था। उसकी मौत पर कई तरह की चर्चा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments