Sunday, October 26, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand News : डेंटल डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर देकर मारा,...

Jharkhand News : डेंटल डॉक्टर ने दो बेटियों को जहर देकर मारा, फिर नस काट दी जान

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक डेंटल डॉक्टर पिता और उसकी दो बच्चियों के शव मिलने से सनसनी मच गई है। आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर ने पहले दो बेटियों को जहर देकर मार डाला, फिर खुद भी नस काटकर जान दे दी। बताया जाता है कि यह घटना तब हुई जब डॉक्टर की पत्नी घर में मौजूद नहीं थी। वह मायके गई थी। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का संदेह है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हजारीबाग के कटकमसांडी के मेडिकल प्रैक्टिसनर डॉ. राजकुमार और उनकी दो बच्चियों की लाश विष्णुपुरी में मिली। बताया जाता है कि डॉ. राजकुमार ने पहले दोनों बेटियों की हत्या की उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। दो बच्चियों के शव के साथ पिता की डेड बॉडी भी बरामद की गई है। पत्नी सतइसा में ससुराल गई थी, उसी दौरान यह घटना घटी। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आ रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर ने पहले दो बेटियों को जहर देकर उनकी जान ली। उसके बाद उसने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली। जैसे ही वारदात की जानकारी आसपास के लोगों को लगी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते की एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए तीनों डेड बॉडी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है। केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments