Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरबोकारो स्टील के निजीकरण का हो रहा प्रयास, भारत जोड़ो न्याय यात्रा...

बोकारो स्टील के निजीकरण का हो रहा प्रयास, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान धनबाद में बोले राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार बोकारो स्टील प्लांट का निजीकरण कर सकती है. वह रविवार को धनबाद के बिरसा चौक, बैंक मोड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत आयोजित जन की बात को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यह न्याय यात्रा नफरत के खिलाफ खड़े होने के लिए है. पूरे देश में भाजपा के लोग नफरत फैला रहे हैं. पिछले वर्ष कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा ने नफरत के खिलाफ लोगों को खड़ा होने की ताकत दी. नफरत के बाजार में कांग्रेस ही मुहब्बत की दुकान खोलती है. राहुल गांधी ने कहा कि इस बार इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा गया है. इसका उद्देश्य सभी हिन्दुस्तानी को न्याय दिलाना है. देश में सारा लाभ तीन व्यापारियों को ही मिल रहा है. यह देश पूरे हिन्दुस्तानियों का है. सभी को इसका लाभ मिलना चाहिए.

जल, जंगल, जमीन की रक्षा करेगी कांग्रेस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments