Saturday, November 8, 2025
Homeआज तक का खबरबाल विकास विद्यालय की 38 वी वर्षगाँठ में छात्रों ने बाँधा शमा

बाल विकास विद्यालय की 38 वी वर्षगाँठ में छात्रों ने बाँधा शमा

विष्णुगढ़/जीवन सोनी : विष्णुगढ़ के सबसे पुराने निजी शिक्षण संस्थान बाल विकास विद्यालय की आज पूरे हर्षोल्लास के साथ 38 वी वर्षगाँठ मनाई गई। वर्षगाँठ कार्यक्रम का शुभारंभ आगन्तुक अतिथियों के स्वागतगान से स्वागत के पश्चात अतिथियों के द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया । विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य, संगीत एवं सामाजिक जागरूकता से सम्बंधित नाटक के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किये, गए जिसमे विशेषकर आम-जनो की सोशल मिडिया एवं मोबाइल की बुरी लत से होने वाले दुष्प्रभाव से लोगो को बड़े रोचक अंदाज में प्रस्तुति के माध्यम से अवगत कराया गया। इसके अलावे छात्राओ के द्वारा झारखंडी गानों पर सुंदर लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई।

इस मौके पर विद्यालय प्राचार्य की ओर से 38 वर्ष पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि आज से करीब 40 वर्ष पूर्व उस समय के स्थानीय माण्डू विधायक टेकलाल महतो ने विष्णुगढ़ में शिक्षा के अलख जगाने के प्रति काफी गंभीर थे। उन्होंने कहा था,कि विष्णुगढ़ में तो शिक्षा है,परन्तु सन्तुष्टि परक नही है। अगर हमारे क्षेत्र में एक निजी विद्यालय हो जिसमें अंग्रेजी के अलावे बच्चो का सर्वांगीण विकास हो एक विद्यालय का होना अतिआवश्यक है।उनके मुख से निकली प्रेरणादायी बातों ने हमे इस कार्य के लिए प्रेरित किया और 1986 में बाल विकास विद्यालय की नींव उनके द्वारा रखी गई। महज दो कमरों और 17 छात्रों से शुरू विद्यालय आज भी अनवरत जारी है।इस विद्यालय से पढ़कर निकले सैकड़ो छात्र-छात्रा आज राज्य, देश ही नही विदेशों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके जो मेरे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर मुख्य रूप से उप-प्रमुख सरजू साव,साँसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद,विवेकानंद सेवाश्रम प्राचार्य जशवंत मिश्रा,उप-प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद,मुरली प्रसाद बर्णवाल,वरुण कुमार समेत काफी संख्या में अभिभावक तथा छात्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments