विष्णुगढ़/जीवन सोनी: शुक्रवार को झामुमों विष्णुगढ़ प्रखंड कमिटि तथा कार्यकर्ताओ द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में नरकी पंचायत के सरना स्थल से न्याय यात्रा निकाली गई ! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने किया तथा संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने किया।
न्याय मार्च के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने कहा कि झारखंड,झारखंडियों की कुर्बानी पर मिला है।झामुमों ने अलग राज्य के लिए इन कुर्बानियों में बराबर की भागीदारी दी है। भाजपा कभी नही चाहती की एक आंदोलन कारी तथा एक आदिवासी का बेटा झारखंड के हितों के लिए खड़ा रहे। भाजपा ईडी,सीबीआई का डर दिखा कर हेमंत सोरेन को तोडने का निरर्थक प्रयास कर रही है,हमारे नेता हेमन्त सोरेन को कभी भी तोड़ नही पायेगी।
प्रखंड सचिव संजय कुमार प्रजापति ने कहा कि केंद्र सरकार के षड्यंत्रकारी नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा जबतक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आ जाते है। तब तक न्याय यात्रा जारी रहेगा साथ ही चौक चौराहा और जगह जगह नुक्कड़ सभा कर न्याय की अपील की जाएगी । कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष देवीराम हेम्ब्रम , बीस सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा,संजय पटेल,वरिष्ठ नेता रामलाल सोरन,छोटू हंसदा,महादेव मुर्मू,पंचायत अध्यक्ष बाबूचंद मांझी,अनिल कसेरा ,बुधन सोरेन,महिलाल माझी फटू मांझी,नारायण महतो , दिलेश्वर महतो,सुरेंद्र गझु,ताज अंसारी,डीएम राज समेत सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
