साहिबगंज : नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय साहिबगंज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद कुमार सिंह पूर्व जैक अध्यक्ष, सुबोध कुमार झा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित, राज कपूर सिंह प्राचार्य पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अब्दुस सुभान पूर्व मनरेगा लोकपाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया विद्यालय में उपस्थित गायक टीम ने स्वागत गान से सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया मंच का संचालन कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक अनिल कुमार के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम की रूपरेखा नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन के द्वारा प्रस्तुत की गई उन्होंने कार्यक्रम के बारे में बताया कि यह कार्यक्रम विकासशील भारत को युवाओं के माध्यम से विकसित भारत की ओर ले जाना है इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वोकल फोर लोकल,नया भारत नई नीति गरीब कल्याण,महिला सशक्तिकरण आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
डीएफओ मनीष तिवारी के द्वारा अपने संबोधन में उन्होंने आज के भारत की विस्तृत रूपरेखा की चर्चा कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी उनके द्वारा दी गई साथ ही पूर्व जैक अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के द्वारा भारत की अर्थव्यवस्था 1951 से लेकर 2024 तक क्या क्या उपलब्धि हासिल हुई और 2047 तक में क्या-क्या उपलब्धि हासिल हो सकती है और इस उपलब्धि के माध्यम से 2047 में हम अपने देश को किस ओर ले जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी दी। गरीबी उन्मूलन पर सुबोध कुमार झा के द्वारा कई योजनाओं जैसे मनरेगा राष्ट्रीय पेंशन योजना आईआरडीपी के बारे में चर्चा की गई जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आर के कपूर ने हमारे देश का सांसद किस तरह से काम करता है उसके ऊपर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी और विभिन्न तरह के संसद के सत्र के बारे में जानकारी दी महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए अब्दुस सुभान ने बताया कि बिना महिला को लिए विकसित भारत की कल्पना अधूरा माना जाएगा इसलिए महिलाओं को सशक्त होना हमारे देश के लिए आवश्यक है। कार्यक्रम की आखिरी कड़ी में विद्यालय के छात्र छात्राओं को जिले के कुछ स्थानीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने के लिए कहा गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज श्री शुभम चंद्रन के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर इस कार्यक्रम का समाप्ति की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय के सैकड़ो बच्चे के साथ-साथ नेहरू युवा केंद्र साहिबगंज के राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन, कौशर,पूजा, प्रदीप, राकेश, सुरेंद्र,राजेश विकास उपस्थित रहे।
