हिरणपुर (पाकुड़)थाना क्षेत्र के रानीपुर परगला नदी के समीप रानीपुर -डांगापाड़ा मुख्य पथ में रविवार अहले सुबह एक यात्री बस सड़क किनारे रहे पेड़ से टकरा गया। जिससे पाकुड़िया निवासी उपचाल सुशांत कुमार टुडू घायल हो गया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद मरीज को छोड़ दिया गया। इस दुर्घटना के बाद चालक मौके से निकल गया। यात्री बस संख्या जेएच 04 एच 4339 राजमहल माघी स्नान के लिए गए यात्रियों को पाकुड़िया में छोड़कर वापस लौट रहा था कि जामपुर परगला नदी निकट स्थित सड़क किनारे कटे हुए एक पेड़ से सुबह करीब चार बजे टकरा गया। जिससे वाहन के सामने की भाग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही चालक बाल बाल बच गया व मौके से निकल गया। इसकी सूचना मिलने साथ एएसआई मुकेश कुमार घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक छानबीन किया व वाहन को अपने कब्जे में लिया। वाहन मालिक राज एंड राज ट्रांसपोर्ट जामताड़ा निवासी रफीक अंसारी से दूरभाष पर सम्पर्क करने पर बताया कि यात्रियों को पाकुड़िया में रखकर खाली वाहन राजमहल की ओर जा रहा था कि एक पेड़ से टकरा गया। जिससे चालक व उप चालक को कोई क्षति नही पहुंची। बताते चले कि सड़क किनारे एक पेड़ की डाली को महीनों पूर्व आधा काटकर छोड़ दिया गया है। जिससे कई बार वाहन दुर्घटना होते होते बची है।
यात्री बस सड़क में पड़ा पेड़ से टकराया , एक घायल
RELATED ARTICLES
