विष्णुगढ़/जीवन सोनी : विष्णुगढ़ प्रखण्ड मुख्यालय सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के तहत मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। आयोजित कैम्प का शुभारम्भ जिला सब जज -6 विवेक कुमार,बीडीओ अखिलेश कुमार,सीओ विकास कुमार टुडु,थाना प्रभारी रामनारायण सिंह,जिप सदस्य शेख तैयब ने दीपप्रज्वलन कर किया।
मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैम्प के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए जिला सब जज-6 विवेक कुमार ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग के द्वारा गरीब असहाय लोगो को कानूनी सलाह निशुल्क प्रदान की जाती है,तथा लोगो को अधिवक्ता भी मुहैया कराए जाते है।इस कार्यक्रम के प्रत्येक प्रखण्ड में पीएलवी नियुक्त किया गया है। आप सभी पीएलवी के माध्यम से कानूनी सलाह सह सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ग्रामीणों को कानून के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।साथ हीं जिला जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा सुलभ न्याय प्रदान करने हेतु सुलहनीय मामलों में मध्यस्थता कर वाद-विवाद का निपटारा किये जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
कानूनी सलाह के लिए अधिवक्ता सह मध्यस्थ व्यवहार न्यायालय अजित कुमार को इनके मोबाइल नम्बर 9798159510 पर सम्पर्क कर अधिक-अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।साथ ही इस मौके पर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सम्बंधित दस्तावेज तथा डेढ़ करोड़ से ऊपर परिसंपत्तियों का इनके द्वारा लाभुकों के बीच वितरित की गई।इस मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ अध्यक्ष उत्तम कुमार महतो,पंसस मुन्नी देवी,कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्बास अंसारी,रामजन्म राय, बीपीओ राजमोहन वर्मा,मुखिया लक्ष्मी कुमारी,दुलारचंद पटेल,निर्मला देवी,हेमन्ती देवी समेत जनप्रतिनिधियों के अलावे काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
