Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरझारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति,...

झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस की बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, सुप्रियो भट्टाचार्य ने दी जानकारी

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा पर हमला बोला है। सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि भाजपा देश को कांग्रेस मुक्त करते-करते कांग्रेस युक्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसे 740 सांसद और विधायक हैं, जो कांग्रेस एवं अन्य क्षेत्रीय दलों से गए।

सुप्रियों भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग और ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी के इस दावे के पीछे की सच्चाई कुछ और है। चुनाव आयोग तो केवल चुनाव की तिथि घोषित करेगी, किंतु चुनाव तो असल में ईडी कराएगा। इसकी पटकथा बीते दो सालों से लिखी जा रही है। झारखंड समेत कई राज्य इसके उदाहरण हैं।

झामुमों नेता ने आगे कहा कि भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने का नारा देते-देते कांग्रेस युक्त भाजपा बनकर रही गई। भारतीय जनता पार्टी के दस साल के शासन में कई चीजों की परिभाषा बदल गई। सुप्रियों भट्टाचार्य ने कहा कि देश में दूसरा किसान आंदोलन शुरू हो चुका है, किसानों को नजरबंद कर दिया गया है। किसान सरकार से एमएसीपी मांगते हैं, तो सरकार उनको इनोवेशन एग्रीकल्चर का प्रस्ताव देती है। यानि किसान धान, मक्का और गेंहू की खेती न करके औद्योगिक घरानों के लिए दाल और कपास की खेती करें।

झामुमों नेता सुप्रियों भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा के आदिवासी और दलित प्रेम का उन्होंने उपहास उड़ाया। हेमंत सोरेन पूरे देश में घूमेंगे। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के साथ झारखंड को लेकर लोकसभा चुनाव के सीटें साझा करने पर सहमति बन चुकी है, शीघ्र ही सीट और संभावित प्रत्याशियों का एलान कर दिया जाएगा। केवल बिहार और ओडिशा में थोड़ा पेंच फंसा है, जिसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा,वहीं बंगाल पर भी सहमति बहुत जल्द बन जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments