Tuesday, October 28, 2025
Homeआज तक का खबरJharkhand Crime News : जमीन जायदाद करो हमारे नाम... दुष्कर्म का वीडियो...

Jharkhand Crime News : जमीन जायदाद करो हमारे नाम… दुष्कर्म का वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल

बिरनी (गिरिडीह) : महिला के साथ दुष्कर्म व उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में थाने में शिकायत के छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। महिला का कहना है कि आरोपित उसे ब्लैकमेल कर जान मारने की धमकी देते हैं। इस संबंध में बिरनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कार्रवाई नहीं होने पर अब महिला ने एसपी दीपक कुमार शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने शीघ्र ही मामले के तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया।

आरोपितों ने दी पूरे परिवार को खत्‍म करने की धमकी

शिकायतकर्ता महिला का कहना है कि उसके साथ गलत करने वाले तीनों आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं। आरोपितों ने पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी है। इससे परिवार दहशत में है।

बिरनी थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी आरोपित मंसूर अंसारी, वकील अंसारी व इसराइल अंसारी के खिलाफ 15 अगस्त 2023 को ही प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

मंसूर अंसारी ने जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन न्यायालय ने उसे रद कर दिया। महिला का कहना है कि तब से आरोपित इसरायल अंसारी बार-बार मुकदमा उठाने व सुलह करने के लिए नाजायज दबाव बनाता है। पति की अनुपस्थित में अज्ञात लोगों के साथ घर आकर बड़ी घटना को अंजाम देने की धमकी देता है।

कई जगहों पर की गई छापामारी

इधर, थाना प्रभारी मृत्युंजय सिंह ने कहा कि आरोपित फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की गई है। पुलिस शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार करेगी।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया था दुष्कर्म

आरोपितों ने वर्ष 2022 के अगस्त महीने में बिरनी थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को नशीले पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। महिला ने बताया था कि जब उसे होश आया तो वह अर्धनग्न अवस्था में थी। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

आरोपितों ने घटना का वीडियो भी बना लिया था। उसके बाद से सभी वीडियो वारयल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करते रहे। करीब तीन लाख रुपये के जेवरात व नकदी भी ले ली। अब वह लोग जमीन हड़पने के लिए कागजात मांग रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments