रांची के नगड़ी बाजार में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए बवाल मामले में 20 नामजद व 500 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। नगड़ी सीओ के बयान पर दर्ज केस में दोनों पक्षों के लोगों को आरोपी बनाया गया है। इसमें उपद्रव, पथराव, तोड़फोड़ व धार्मिक विद्वेश फैलाने का आरोप लगाया गया है।
Jharkhand News: शोभा यात्रा पर पथराव मामला, 18 गिरफ्तार, 20 नामजद, 500 पर केस दर्ज
हालांकि पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने पुलिसकर्मियों को भी पीट दिया। इस बीच धार्मिक स्थल के बाहर से भीड़ पर पांच से छह राउंड फायरिंग की गई। भीड़ नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त फोर्स के आने पर कार्रवाई की गई।
