जितेन्द्र दास
पाकुड़ : पाकुड़ प्रखंड के जिगरहटी से झामुमो का न्याय पद यात्रा गुरुवार को झामुमों जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में निकली गई।झामुमों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के मनमानी रवैया व राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।झामुमो कार्यकर्ताओ ने ग्रामीणों के बीच बताते हुए केंद्र सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी लगाते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी मुख्यमंत्री को साजिश के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी।उधर जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जोरडीहा पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रखंड के वरीय उपाध्यक्ष बाबूजी हेम्ब्रम के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पदयात्रा सह न्याययात्रा की शुरुआत जिला सचिव सुलेमान बास्की के देखरेख में निकाली गई।
हिरणपुर प्रखंड:पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के खिलाफ केंद्र के भाजपा सरकार के द्वारा की गई षडयंत्र कारवाई के विरुद्ध झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तोड़ाईं पंचायत में न्याय यात्रा निकाला। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। जो तोडाई सहित विपदपुर , खजुरडांगा आदि गांवों में जाकर लोगो को जानकारी दिया। उधर महेशपुर, आमड़ापाड़ा व पाकुड़िया प्रखण्डों में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने न्याय पद यात्रा निकाली।मोके पर महमूद आलम, ऊमर फारुख, प्रकाश सिंह, प्रसाद हांसदा, राजेश हांसदा, डिप्टी हेम्ब्रम, छोटू मोमिन, सजंय टुडू,मानिक मरांडी,मतीन अंसारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
