Sunday, December 7, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़किरीबुरू : कल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर कमिटी ने...

किरीबुरू : कल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर कमिटी ने जारी की कार्यक्रम की सूची

किरीबुरू : कल भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर कमिटी ने जारी की कार्यक्रम की सूची

किरीबुरू : जगन्नाथ मंदिर कमिटी, हिल्टॉप, किरीबुरु के तत्वावधान में 7 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा राजा के रुप में किरीबुरु के सीजीएम कमलेश राय एवं रानी के रूप में महिला समिति की अध्यक्ष सुनीता राय के नेतृत्व में निकाला जायेगा. कमिटी ने कार्यक्रम की सूची जारी करते हुये बताया कि 7 जुलाई को सुबह 5 बजे मंगल आरती, 6 बजे से 8.30 बजे तक मेलामा, अवकाश नीति, 10 बजे राजा आगमन, 10.05 बजे फीता, 10.15 बजे नवयौवन दर्शन, 10.30 बजे भक्तगण दर्शन, 10.40 बजे पूजा, दोपहर 2.30 बजे पुनः राजा आगमन, शाम 3 बजे से 4 बजे तक पूजा और हवन, 4 बजे से 5 बजे तक महाप्रभु पहंडी और छेरापहरा, शाम 5 बजे से रथयात्रा. 11 जुलाई को मौसीबाड़ मंदिर में सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक दैनिक पूजा, 9 बजे से 1 बजे तक सर्व साधारण पूजा, 1 बजे से 3 बजे तक भोग, शाम 7 बजे संध्या आरती होगी.

रथयात्रा की तैयारी पूरी
15 जुलाई को बहुड़ा यात्रा के दिन सुबह 5 बजे से 8 बजे तक दैनिक पूजा, 9 बजे से 1 बजे तक सर्व साधारण पूजा, 3 बजे राज्याभिषेक, 3.15 बजे से 4.15 बजे तक श्रीजीउ अभिषेक, 4.15 बजे से 4.45 बजे तक पहांडी, 4.45 बजे से 5 बजे तक छेरापहरा, 5 बजे से 6 बजे तक यात्रा. 17 जुलाई को सुना बेसा के दिन शाम 7 बजे संध्या आरती. 18 जुलाई को अधरपना के दिन शाम 7 बजे संध्या आरती एवां 19 जुलाई को सुबह 11 बजे नीलाद्रिबिजे का आयोजन होगा. कमिटी द्वारा रथ यात्रा की तैयारी पुरी कर ली गई है.किरीबुरू : तालाब में डूबे बच्चे की हुई पहचान, चर्च हाटिंग का था निवासी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments