Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़छत का सीलिंग गिरने से युवक हुई मौत....परिजनों का रो रोकर बुरा...

छत का सीलिंग गिरने से युवक हुई मौत….परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

दारू से दिनेश कुमार की रिपोर्ट: दारू थाना क्षेत्रान्तर्गत बक्शीडीह निवासी संजय कुमार दास उम्र लगभग 44 वर्ष की मौत छत के सिलिंग गिरने से हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दोपहर में खाना खाकर अपने रूम के बेड में आराम कर रहा था। इसी बीच करीब 1:30 बजे दोपहर में उनके रूम के छत का सीलिंग अचानक गिर गया। इससे उनके छाती में अंदरूनी चोट लग गई।

छत गिरने की आवाज सुनकर उसकी माँ दौड़ कर कमरे में जा पहुंची अपने बेटे के ऊपर छत के मलवा गिरा देख अवाक तो हो गई परन्तु अपने को संभालते हुए उसके ऊपर से मलवा को हटाकर चीखने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।परिवार व आसपास के लोग बिना देर किए 108 एम्बुलेंस से इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर उनके परिवार व क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया।संजय एक सामाजिक व्यक्ति था। वह हर किसी के दुःख सुख में हमेशा तत्पर रहता था। वह अपने पीछे पत्नी ,दो पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गया।इनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बेलासोती श्मशान घाट में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments