Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़झारखंड होटल में दो गुटों के बीच विवाद, युवकों की गोली मारकर...

झारखंड होटल में दो गुटों के बीच विवाद, युवकों की गोली मारकर हत्या

झारखंड होटल में दो गुटों के बीच विवाद, युवकों की गोली मारकर हत्या

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवकों में कोडरमा के जलवाबाद निवासी 32 वर्षीय राजन और 40 वर्षीय नसीम शामिल हैं।

इस डबल मर्डर से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों लोगों ने जिला मुख्यालय के पास रांची-पटना रोड जाम कर दिया है। बताया गया कि हाईवे के किनारे बागी टांड़ स्थित शांति होटल में डिनर करने पहुंचे युवकों का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया।

इसके बाद एक गुट के लोग रिवाल्वर लेकर पहुंचे और दोनों युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की।
वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी बिहार की तरफ भाग गए। बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। वारदात के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोली मारने वालों की पहचान हो गई है।हजारीबाग : नीट (UG) पेपर लीक मामले की जांच के लिए बिहार की आर्थिक अपराध शाखा हजारीबाग पहुंची

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments