अमड़ापाड़ा (पाकुड़) बीते 6 जून को थाना क्षेत्र के बाघापाड़ा गाँव के समीप हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ा तालडीह गाँव से मानिकराम मुर्मू,और स्टेफन मुर्मू को बीते रात्रि गिरफ्तार कर लिया है । उक्त जानकारी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने4 प्रेस को संबोधित करते हुए कहा।
उन्होंने बताया कि अमरापारा थाना क्षेत्र में 7 जून 2024 को सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर अमरपारा थाना में पोक्सो एक्ट के तहत 12 नामजद अभियुक्त बनाया गया था। मामले में अबतक 4 की गिफ्तारी हुई , जबकि 3 लोगों ने आत्म समर्पण किया है। शेष 5 लोगो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
वही ये भी बताया कि सभी बड़ा तालडीह और बांधकोइ खुर्द के निवासी है और सभी रिश्ते में सगे और चचेरे भाई हैं। मौके पर मृत्युंजय कुमार सिंह और एसआई अजय कुमार महतो उपस्थित थे।
