भाजपा का काम है संकल्प लेना और लोगों को गुमराह करना: इरफान
जामताड़ा/चंदन सिंह: भाजपा का काम है संकल्प लेना, वादा करना और लोगों को गुमराह करना। आने वाले दिनों में इस राज्य से भाजपा का सफाया तय है। यह कहना है विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी का। एक योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक इरफान अंसारी ने मीडिया से कहा कि चाहे कोई भी आंधी आ जाए झारखंड में राहुल गांधी, हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का सुनामी चल रहा है।
इसमें भाजपा का बोरिया-बिस्तर पैक होना तय है। उन्होंने कहा कि सबसे बेहतर कमाल किया है मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने। उन्होंने 25 से 49 वर्ष आयु की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह ₹1000 राशि देने की बात कही है। जिससे महिलाओं में काफी उत्साह है। बता दे कि सोमवार को जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत सुपायडीह पंचायत में विधायक इरफान अंसारी ने स्वस्थ उपकेंद्र निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे।
विधायक का पंचायत प्रतिनिधियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और नारियल फोड़ कर शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। लगभग 41 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है। मौके पर विधायक ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू था जिसके वजह से विकास का कार्य पर विराम लग गया था। लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है और विकास का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। मौके पर काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और विधायक समर्थक मौजूद थे। गोपालगंज: Animal Smugglers के बड़े रैकेट का खुलासा, बांग्लादेश भेजे जा रहे 95 मवेशियों को किया बरामद
