Tuesday, October 28, 2025
HomeUncategorizedबकरीद के नमाज पढ़कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अमन, शांति एवं...

बकरीद के नमाज पढ़कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी

जामताड़ा/चंदन सिंह: जामताड़ा शहर सहित संपूर्ण जिले में सोमवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। त्याग और समर्पण के प्रतीक स्वरूप कुर्बानियां दी गई। बकरीद के नमाज पढ़कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने अमन, शांति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी। जामताड़ा के न्यू टाउन स्थित ईदगाह, पाकडीह, सरखेलडीह ईदगाह, मियांडीह, बुधुडीह, नाराडीह, बेवा धनबाद, चिरूनबांध, शहरपुरा, मोहड़ा, पोसोई सहित अन्य ईदगाहों में बकरीद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई।

नमाज के बाद अमन शांति के लिए अल्लाह ताला से दुआएं मांगी और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दिया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखा गया। नए कपड़े पहनकर लोग विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में जमा होने लगे थे। मौके पर हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि ईद उल अजहा बलिदान और संयम का दिन है। कुर्बानी आत्मा को शुद्ध करने का एक उत्तम साधन है।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दिखावे के लिए न हो। उन्होंने कहा कि हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम ने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत इस्माइल अलेही सलाम को कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे। अल्लाह को यह अदा काफी पसंद आई। इसके बाद सभी लोगों ने त्याग एवं समर्पण के प्रतीक स्वरूप के अनुसार बकरे की कुर्बानी दी गई। सभी धर्मों के लोगों ने इस्लाम धर्मावलंबियों से गले मिलकर बधाई दी। घर-घर पकवान बने। एक दूसरे के घर जाकर लोगों ने पकवान भी बांटे।

मौके पर लोगों ने कहा कि ईद उल अजहा एकता का संदेश देता है एकता से बड़ी कोई दौलत नहीं है। इस दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए थे। क्षेत्र के सभी ईदगाहों में बकरीद को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नमाज के दौरान दंडाधिकारी तथा पुलिस के जवान तैनात किए गए थे। सभी जगह शांतिपूर्ण रहा।झारखंड: भागाबांध ओपी प्रभारी को किया निलंबित, धनबाद सिटी एसपी की बड़ी कार्रवाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments