Mahindra XUV 3XO के किन वेरिएंट्स की कब होगी डिलीवरी, जाने डिटेल
Mahindra XUV: एसयूवी निर्माता Mahindra की ओर से 29 April 2024 को भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट में XUV 3XO को लॉन्च किया गया था। जिसके बाद अब इसकी डिलीवरी को जल्द शुरू किया जाएगा। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से किन वेरिएंट्स की डिलीवरी सबसे पहले शुरू की जा सकती है और अन्य वेरिएंट्स की डिलीवरी में कितना समय लग सकता है।
महिंद्रा की Compact SUV XUV 3XO की डिलीवरी को कंपनी की ओर से जल्द शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 26 May 2024 से एसयूवी की डिलीवरी को शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने 15 मई से इसके लिए बुकिंग को शुरू किया था और सिर्फ एक घंटे में ही इसके लिए देशभर से 50 हजार से ज्यादा बुकिंग की गई थीं। महिंद्रा ने XUV 3XO को 29 April 2024 को ही लॉन्च किया था। Mahindra XUV 3XO की कल से शुरू होगी बुकिंग, ऐसे करें बुक
