Tuesday, October 28, 2025
HomeUncategorizedअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पत्थलगड़ा में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पत्थलगड़ा में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पत्थलगड़ा में योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया गया योगाभ्यास

सुजेक सिन्हा चतरा: पत्थलगड़ा प्रखंड सहित पूरे जिले भर में शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। पत्थलगड़ा में प्रखंड कार्यालय के समीप चिरचिरोना बागी, बरवाडीह पंचायत भवन परिसर, नावाडीह पंचायत भवन परिसर सहित अन्य कई जगहों में लोगों ने योग किया। यह योगा दिवस के मौके पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, सिंघानी मुखिया राधिका देवी, बरवाडीह मुखिया संदीप सुमन उर्फ महेश दांगी, नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिंहा, नावाडीह मुखिया प्रतिनिधि मेघन दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनिता देवी, पंसस मीना कुमारी, पंचायत सचिव राकेश प्रसाद, मो. असलम, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार, महामंत्री तिलेश्वर राणा, सिमरिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी दिनेश्वर राम सहित अन्य ने कहा, अपने रोजमर्रा के दैनंदिन जीवन में योग एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

योग करके शरीर मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। जीवन में हमें अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योगा करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही योग करके अनेक विकारों से भी हम दूर रह सकते हैं। सभी ने कहा कि योग मानवता के लिए वरदान है। इसमें संपूर्ण मानव जाति का कल्याण छिपा हुआ है। इसके अलावे कहा कि केंद्र सरकार भारत की नई पीढ़ी में योग को लोकप्रिय बनाने कि दिशा में हर संभव सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट के योग्य अभ्यास से भारत को रोगमुक्त बनाया जा सकता है।

क्योंकि योग्य भारतीय संस्कृति का मूल उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ के प्रति जागरूक कर रहा है। स्वस्थ मन एवं शरीर के निर्माण के लिए योग को जीवन शैली का हिस्सा बनाने की जरूरत है। क्योंकि योग करने से शरीर के सारे बीमारी दूर होते हैं। इसीलिए हम सभी को सुबह के समय में एक घंटा योग के प्रति समय देने की आवश्यकता है तभी हमारा शरीर स्वस्थ और सुंदर रहेगा। वहीं सभी उपस्थितों ने योग दिवस पर अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, कपालभाती समेत विभिन्न योगासन किएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments