Sunday, October 26, 2025
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़बलिया में हाथियों ने पूर्व मुखिया पति को कुचलकर मार डाला

बलिया में हाथियों ने पूर्व मुखिया पति को कुचलकर मार डाला

बलिया में हाथियों ने पूर्व मुखिया पति को कुचलकर मार डाला

वन विभाग के प्रति लोगों का जबरजस्त गुस्सा, वनपाल और वनरक्षी को किया हटाने की मांग

दारु से दिनेश कुमार की रिपोर्ट ( हजारीबाग): हाथियों की झुंड ने सदर प्रखंड, दारू और टाटीझरिया के कई गॉव में उत्पात मचाने के बाद अब लोगो की जान लेने लगा। ऐसा ही घटना रविवार को दारू थाना क्षेत्र के में देखने को मिला। रविवार की रात लगभग 11 बजे रात बलिया में पूर्व मुखिया पति अशोक रवि दास( 46) पिता सहदेव राम को हाथियों ने कुचलकर मारा डाला। वहीं भगाने के क्रम में एक ब्यक्ति के हाथ टूट गईं। मौत की सूचना लोगों ने रात में ही वन विभाग, दारू थाना और प्रखंड प्रशासन को दी गईं। घटना की सूचना मिलते ही दारू पुलिस घटना स्थल पऱ जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की संध्या करीब चार बजे से ही बलिया में हाथियों ने उत्पात जारी है। वन विभाग को इसकी सूचना करीब संध्या पांच बजे ही दिया गया था परन्तु वन विभाग की टीम समय पऱ नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालकर हाथियों को भगाने का काम शुरू किया। हाथियों के भगाने के दौरान अशोक गिर गया इसके बाद हाथियों ने उसे कुचलकर मार डाला।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मी के प्रति लोगों का जबरजस्त गुस्सा है मृतक के परिजन और उपस्थित लोगों ने वन विभाग के अधिकारी और कर्मी के प्रति रोष ब्याप्त है। लोगों ने वनपाल और वनरक्षी को इस क्षेत्र से हटाने की मांग किया है। लोगों का कहना है की वनकर्मियों को सूचना देने बाद भी समय पऱ नहीं पहुंचते हैं।आपदा के तहत चार लाख मुआवजा दिया जाएगा जिसमें तत्काल वन विभाग ने तत्काल 50 हजार मुआवजा दिया। बाकी मुआवजा बाद में दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments