झारखंड/चंदन सिंह: झारखंड विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता और भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर बावरी ने सारठ विधानसभा क्षेत्र के करमातांड में पहुंचकर दुमका लोकसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए अमर बावरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचारियो के हलक से पैसे निकालकर आपको बांटने का काम कर रहे है।
मोदी सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है। आपको आगे बढ़ने का काम करा रहे है। हालत यह है कि मंत्री के नौकर के घर से पैसे बरामद हो रहे हैं। संथाल परगना में बढ़ते लव जिहाद, लैंड जिहाद और वोट जेहाद रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।
झारखंड में गठबंधन की सरकार ना तो आदिवासियों और ना दलितों के हित की सरकार है। इन लोगों ने हमेशा से आदिवासी और दलित के नाम पर यहां के लोगों का शोषण ही किया है।
वही रणधीर सिंह ने कहा अगर सभी वर्गो का कोई विकास कर सकता है तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर सकती है। झारखंड में जो सरकार चल रही है वो सिर्फ लूटने के लिए बैठी है जो आप सभी जानते है
