मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के गांधी मैदान में संध्या चौपाल टाक शो का आयोजन किया
जामताड़ा/चंदन सिंह: बीते देर शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने मतदाताओ को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के गांधी मैदान में संध्या चौपाल टाक शो का आयोजन किया। जिसका विषय मतदान हमारा दायित्व हमारा अधिकार है। जिसका विधिवत उद्घाटन उपायुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। मतदाता जागरूकता के लिए कवियों ने भी लोगों को कविता के माध्यम से जागरूक किया।
टाक शो के उपरांत स्काई दीप लालटेन एवं वोट करेगा जामताड़ा को उड़ाया गया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने बताई की एक जून को पहले मतदान एवं फिर कोई और काम के मंत्र को अपनाते हुए सबसे पहले परिजनों के साथ मतदान केंद्र जाकर अवश्य मतदान करें। मतदान करने से देश की लोकतंत्र को मजबूती मिलती है, एक स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण होता है।
आम जनों को अधिक लाभ प्राप्त होता है। सभी लोगों से अपील है अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। वहीं एस पी अनिमेष नैथानी ने कहा लोकतंत्र को बचाने के लिए हमारे संविधान में सभी लोगों को मतदान करने का अधिकार प्राप्त है, जिसका उपयोग सभी लोग करें। Hazaribagh: चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह, तीन बजे तक 52.82% वोटिंग
