जेएमएम ने एक दिवसीय बूथ सम्मेलन किया
झारखंड/चंदन सिंह एकंर: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के एक दिवसीय बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज दुलाडडीह स्थित नगर भवन में आयोजित की गई। जिसमें जे एम एम प्रत्याशी नलिन सोरेन, केबिनेट मंत्री बसंत सोरेन, हफीजुल हसन अंसारी, जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी समेत दर्जनों नेताओं ने शिरकत किया। जहाँ सैंकड़ों की संख्या में जे एम एम, कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी नेताओं ने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो इसके लिए बूथ कार्यकर्ताओं को विभिन्न टिप्स दिए। वहीं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुवे केबिनेट मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि राजतंत्र से बचाने के लिए लोकतंत्र का चुनाव हो रहा है।

देश की जनता का अधिकार बचाने के लिए चुनाव हो रहा है। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने घमंड में चूर है और देश में अपना अलग कानून लगाना चाहता है और राज तंत्र लाना चाहते हैं। भारत देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है और भाजपा वाले इस महान देश को एक तरफा करना चाहते हैं। वहीं केबिनेट अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि अब देश की स्थिति को भाजपा सरकार बदल रही है। बीते दिनों गुरुजी के भाई का देहांत हो गया और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जब जेल से पेरोल की मांग की गई।

लेकिन उन्हें पैरोल नही मिला। भाजपा की 400 पर का नारा का मतलब है अब अल्पसंख्यक समुदाय को भी अंतिम संस्कार में मिट्टी देने का अधिकार को छीन लिया जायेगा। जिसका उदाहरण है यू पी के मुख्तार अंसारी को भाजपा सरकार ने मिट्टी देने मना कर दिया। लेकिन मुख्तार अंसारी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसा कानून नही है कि किसी की अंतिम संस्कार में कोई मिट्टी देने से रोक सके। तो ऐसा हालात है देश का इसे समझने की जरूरत है। कार्यकर्ताओं को विधायक इरफान अंसारी ने भी सम्बोधित करते हुवे भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लिया। रांची : राजमहल लोकसभा सीट से जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा आज दाखिल करेंगे नामांकन
