कल मनोहरपुर, कुरडेग और चैनपुर में जनसभा को करेंगे संबोधित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रांची : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 10 मई यानी कल झारखंड आएंगे. इस दिन वे खूंटी लोकसभा, लोहरदगा लोकसभा और सिंहभूम लोकसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. साय पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर स्थित मणिपुर मैदान में 10.30 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान लोकसभा प्रभारी डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी, प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा, पश्चिम सिंहभूम के जिला अध्यक्ष संजू पांडे, सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव भी मौजूद रहेंगे.
