Monday, March 23, 2026
Homeबिहार झारखण्ड न्यूज़पुलिस ने छापेमारी कर किया भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बिक्रेता...

पुलिस ने छापेमारी कर किया भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बिक्रेता गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर किया भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बिक्रेता गिरफ्तार

जितेन्द्र दास हिरणपुर( पाकुड़ ) : हिरणपुर क्षेत्र में अवैध शराब को लेकर पुलिस की छापेमारी निरन्तर जारी है। जिससे काफी सफलता भी मिली है। एसडीपीओ डीएन आजाद के नेतृत्व में सोमवार देरशाम हिरणपुर पुलिस ने मोहनपुर स्थित एक घर मे औचक छापेमारी की गई। जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया गया।

वही कृष्णा भगत को अवैध शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। जिसमें एसआई अंशु कुमार उपाध्याय , गोपाल कुमार महतो व रिजर्व गार्ड उदय हांसदा शामिल थे।

 

देरशाम करीब नो बजे की गई छापेमारी में 39 बोतल विदेशी शराब (8385 लीटर) व 107 बोतल (19260 लीटर) देशी शराब को जब्त किया गया। वही अवैध शराब कारोबारी कृष्णा भगत को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया की गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई थी। जिसमे भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।

इसको लेकर मामला दर्ज की गई है। गिरफ्त में आये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस धंधे में संलिप्त लोगो की पहचान की जा रही है। क्षेत्र में अवैध कारोबार किसी भी हालात में चलने नही दी जाएगी। बताते चले कि बीते सप्ताह थाना प्रभारी नवीन कुमार ने डांगापाड़ा में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब को जब्त किया गया था। झारखंड पुलिस ने एक और उम्मीदवार गिरफ्तार, गिरिडीह पुलिस ने किया अरेस्ट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments