Monday, October 27, 2025
Homeआज तक का खबरविधायक इरफान के बयान पर भड़के भाजपा नेता सह पुर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र...

विधायक इरफान के बयान पर भड़के भाजपा नेता सह पुर्व प्रत्याशी बीरेन्द्र मंडल

जामताड़ा/चंदन सिंह

गोड्डा संसदीय क्षेत्र से अभी तक झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस या फिर इंडिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी की घोषणा भले ही नहीं हुई है लेकिन चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। स्थिति यह है की गोड्डा लोकसभा क्षेत्र को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।

पहले सांसद निशिकांत दुबे की ओर से गोड्डा लोकसभा क्षेत्र को लेकर बयान आया। जिस पर जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने पलटवार किया और उनके बोरिया बिस्तर समेटने की बात कही। उनके इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह जामताड़ा से पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र मंडल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पलटवार करते हुए विधायक इरफान अंसारी को होटवार जेल भेजने की बात कह डाली।

भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि सांसद निशिकांत दुबे एक विकास पुरुष है जिसकी बराबरी विधायक इरफान अंसारी कभी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह संसद का बोरिया-बिस्तर क्या बंधवाएंगे उनके बोरिया बिस्तर बांधने की पूरी तैयारी उन्होंने कर दी है। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी सिर्फ जामताड़ा से विदाउट टिकट मधुपुर ही नहीं जाएंगे बल्कि वहां से सीधा होटवार जेल जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments