Sunday, December 14, 2025
Homeआज तक का खबरजेएमएम ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जेएमएम ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

जामताड़ा/चंदन सिंह

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर आज झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के बैनर तले जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम के नेतृत्व में सविंधान बचाओ देश बचाओ को लेकर एक दिवसीय धरना पुराना कोर्ट स्थित धरना स्थल पर दिया गया। इस कार्यक्रम में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारी और सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जहाँ वक्ताओ ने लोगों को सम्बोधित करते हुवे केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री पर जमकर बरसे, प्रधानमंत्री पर देश के संविधान को तोड़ने का आरोप लगाया। वहीं मीडिया से बात करते हुवे जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेम्ब्रम ने कहा कि आज का धरना कार्यक्रम का उद्देश्य देश बचाओ संविधान बचाओ है। आज का कार्यक्रम यहां रुकने वाला नही है यह शुरुआत है।

केंद्र सरकार जिस प्रकार से देश में हालात पैदा किये हैं। इन सब की जानकारी हमलोग गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे। वहीं पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि आज का धरना मोदी सरकार के विरोध में है जो सिर्फ झांकी है। 21 अप्रैल को रांची के मोहराबादी मैदान में देखने को मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments