हिरणपुर (पाकुड़ ) : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा स्तरीय पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर के भाजपा पार्टि कार्यकर्ताओं का गुरुवार को हिरणपुर स्थित जया विवाह भवन सांगठनिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहें। इसके अलावे मंच पर राजमहल विधायक सह लोकसभा संयोजक अनंत ओझा, राजमहल भाजपा प्रत्यासी ताला मरांडी, दानियल किस्कू, सुफल मरांडी, गणेश मिश्रा, राकेश प्रसाद, मिस्त्री सोरेन व अन्य लोग मौजूद रहें। बैठक में पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं ने काफी गर्मजोशी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे कार्यकर्ताओं को जीत मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे हर हाल में सच करना है। प्रधानमंत्री द्वारा बीते 10 वर्षो में जो विकास कार्य एवं गरीबों के कल्याण का कार्य किया है, उन कार्यों के लेकर भाजपा जन-जन के बीच जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना जैसे कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई जिसका सीधा लाभ गरीबों को पहुंचा है।
उन्होंने झामुमो पर वार करते हुए कहा कि वर्तमान की झारखंड सरकार लुटेरी सरकार है। उनके पूर्व मुख्यमंत्री चार साल में क्या गुल खिलाये वो जनता के बीच है। और उनके वर्तमान मुख्यमंत्री भी उन्हीं के राह पर चल रहे है। आगे उन्होंने कहा राजमहल लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्यासी के जीत के लिए कार्यक्रताओं ने अपने-अपने बूथ पर जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। राजमहल लोकसभा सीट पर कमल खिलाकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करना हर भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, अनुसूचित जनजाति मौर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, अनुग्रहित प्रसाद साह, मुकेश शुक्ला, हिसाबी राय, प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, विजय भगत, खुदीराम साहा,शिवचरण मालतो, साहेब हांसदा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजुद रहें।
