जामताड़ा/चंदन सिंह
जामताड़ा में ईद का त्यौहार को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से जामताड़ा जिला के पाकडीह सरखेलडीह, न्यू टाउन ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में रोजेदार जमा होकर ईद की नमाज अदा की। मौके पर बड़े, बुजुर्गों के साथ साथ बच्चे भी भारी संख्या में यहां पहुंचे। इसके बाद रोजेदारों ने एक-दूसरे के गले लगकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। साथ ही अल्लाह से अमन-चैन की दुआ की। रमजान का पाक महीना बीतने के बाद ईद उल फितर का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।जामताड़ा जिला के जामताड़ा, नारायणपुर, मिहिजाम, फतेहपुर नाला के विभिन्न ईदगाह में ईद की नमाज के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वहीं अन्य समुदाय के लोगों ने भी इस खुशी के मौके पर शामिल हुए और गले मिलकर उनको ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईद को लेकर जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए।
