जामताड़ा/चंदन सिंह
गिरिडीह से जामताड़ा आने के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का पबिया मोड़ में भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें सांसद को जीतने के लिए कई तरह के टिप्स दिए।
साथ ही उन्होंने कहा कि दुमका लोकसभा सीट आप भाजपा कार्यकर्ताओं का था और आपका ही रहेगा। जिसे आप सभी को मिलकर जितना है। वही हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि अगली बार से ज्यादा मतों से इस बार अपने सांसद को दुमका लोकसभा से जीत दर्ज करवा कर उन्हें सदन में भेजने का काम करेंगे।
आज अपने प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर बहुत ही अच्छा लगा और हमें विश्वास है कि इनके द्वारा हमें जो भी बात बताई गई उन सभी चीजों को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र भ्रमण करने के साथ-साथ मतदाताओं को जागरूक करना है। केंद्र सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी देना है।
