जामताड़ा/चंदन सिंह
भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी बैठक की, जिसमें दुमका लोकसभा कलस्टर प्रभारी रेणुका मुर्मू, संयोजक बबिता झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीना शर्मा, सुजाता सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहाँ उपस्थित सभी वक्ताओं ने महिला मोर्चा कार्यकताओं के साथ दुमका लोकसभा सीट पर जीत हांसिल करने को लेकर चर्चा की।
वहीं मीडिया से बात करती हुई दुमका लोकसभा कलस्टर प्रभारी रेणुका मुर्मू ने बताई की प्रधानमंत्री के द्वारा जिस प्रकार से पाँच वर्षों मे जनहित से जुड़े योजना को चलाकर लोगों राहत दिया है, उसे जन जन तक पहुंचना है।
जो देश में विकास हुवा है उस माध्यम से हमलोग ग्रामीण स्तर तक जानकर लोगों से अपील करेंगे कि लोकसभा प्रत्याशी को वोट देकर एकबार पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें। वहीं संयोजक बबिता झा ने कही की चुनौती का सामना करने में ही भाजपा का उद्देश्य है। दुमका लोकसभा की सीट इस बार हमलोग फिर से जीत कर विजय का परचम लहराने का काम करेंगे।
