साहिबगंज : सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय साहिबगंज में विदाई समारोह आयोजित कर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह सामान्य शाखा पदाधिकारी सविता सिंह को सामान्य शाखा एवं जनसंपर्क कार्यालय के कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी| ज्ञात हो कि वर्ष 2020 से जनसंपर्क पदाधिकारी के पद पर रही सविता सिंह का हाल में ही हजारीबाग स्थानांतरण हुआ है।सविता सिंह दो वर्षों से जिले में सामान्य शाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक दंडाधिकारी,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं कुछ समय के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर भी रही।
आज विदाई समारोह के दौरान सभी कर्मियों ने संयुक्त रूप से उन्हें उपहार भेंट किया एवं उनके आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अवसर पर जन-संपर्क पदाधिकारी सविता सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिले के विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्हें सभी कर्मियों एवं पदाधिकारी द्वारा पूर्ण सहयोग मिला है।उन्होंने कहा कि आदरणीय उपायुक्त श्री राम निवास यादव का मार्गदर्शन रहा जिसके कारण उन्होंने जिले में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। इस दौरान सामान्य शाखा जनसंपर्क विभाग के सभी कर्मी एवं अन्य उपस्थित थे।

