Sunday, October 26, 2025
Homeआज तक का खबरसारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र...

सारठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आनलाइन शिलान्यास

देवघर संवाददाता/संजय यादव

रविवार को सारठ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑनलाइन शिलान्यास किया गया। जिसका गवाह हजारों लोग बने।इस मौके पर सारठ विधायक रणधीर सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी का सपना है कि मेरा देश हर क्षेत्र में विकसित हो चाहे वे स्वस्थ के क्षेत्र हो या फिर कृषि आदि क्षेत्र हो। विकसित भारत को लेकर मोदी जी हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर कार्य कर रहे है। मौके पर देवघर एसीएमओ सीके शाही, जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पल्लवी सिन्हा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अशोक कुमार यादव, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डेविड गुड़िया, समेत डॉक्टर सानू आनंद, जितेन्द्र कुमार, कल्याण पंडित, प्रज्ञा भगवती, नेहा कुमारी, यशोधरा नायक, मोहन कुमार, आयुष चिकित्सक एनके सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के सरोज सिंह समेत स्वास्थ्य कर्मियों के आलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments